ट्रैफिक लाइट प्रणाली
जब आप भत्ते (सरकारी भत्ते) पर होते हैं, तो कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आपको या आपके साथी को पूरा करना होता है (आपके दायित्व)। अपने कुछ दायित्वों को पूरा करते समय उन पर नजर रखने में आपकी सहायता के लिए हमारे पास एक ट्रैफिक लाइट कलर सिस्टम (रंग प्रणाली) है।
ट्रैफिक लाइट प्रणाली आपको बताती है कि आप कहाँ हैं और आपको क्या करने की आवश्यकता है।
- हरा: यदि आप हरे रंग में हैं, तो आप ट्रैक (सही रास्ते) पर हैं और अपने दायित्वों को पूरा कर रहे हैं।
- नारंगी: यदि आप अपने दायित्वों को पूरा नहीं करते हैं और आपके पास इसका कोई अच्छा कारण नहीं है तो आप नारंगी रंग में चले जाएंगे। इसका मतलब है कि आपको हमसे तुरंत संपर्क करने की जरूरत है। अगर आप हमसे संपर्क नहीं करते हैं और 5 कार्य दिवसों के भीतर वापस सही रास्ते पर नहीं आते हैं, तो आप लाल रंग में चले जाएंगे।
- लाल: एक बार जब आप लाल रंग में चले जाते हैं, तो आपके भत्ते की राशि कम हो सकती है या आपका भत्ता बंद हो सकता है। यदि आपके भत्ते की राशि कम हो गई है या आपका भत्ता रुक गया है तो आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए ताकि आप फिर से सही रास्ते पर आ सकें।
यदि किसी कारणवश आप अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो इस बारे में तुरंत हमसे बात करें। यदि आप संपर्क में नहीं हैं, तो हम आपके नारंगी रंग में जाने से पहले यह पता लगाने के लिए आपसे संपर्क करने का प्रयास करेंगे कि आपने अपने दायित्वों को पूरा क्यों नहीं किया है।
हम आपको पत्र द्वारा सूचित करेंगे कि आप नारंगी में या लाल रंग में हैं। आप MyMSD (माई एमएसडी) में भी यह देख सकते हैं कि आप ट्रैफ़िक लाइट के किस रंग पर हैं।
ट्रैफिक लाइट प्रणाली किसके लिए है?
यदि आपके काम से संबंधित और / या सामाजिक दायित्व हैं तो आप ट्रैफिक लाइट प्रणाली में होंगे। ये [उत्तरदायित्व] हैं:
- काम ढूँढना या उसके लिए तैयारी करना
- हमें यह समझने में मदद करने के लिए कि आप किस तरह का काम कर सकते हैं, वर्क एबिलिटी असैसमेंट (कार्य क्षमता आकलन) में भाग लेना
- नौकरी खोजने या काम की तैयारी करने के लिए, हमारे सेवा प्रदाताओं के साथ गतिविधियों में भाग लेना
- सामाजिक दायित्व (जब आप निर्भर बच्चों की देखभाल कर रहे/ रही हों)।
यदि आपको यूथ पेमेंट (युवा भुगतान), यंग पेरेंट पेमेंट (युवा अभिभावक या माता-पिता भुगतान) मिलता है या आपके एक युवा कोच हैं, तो आप ट्रैफिक लाइट प्रणाली में होंगे लेकिन आपके दायित्व अलग होंगे। अपने दायित्वों को जानने के लिए यूथ सर्विसिज वेबसाइट पर जाएं।
काम से संबंधित और/या सामाजिक दायित्वों वाले भत्ते
यदि आपको निम्न में से कोई एक भत्ता मिलता है तो आपके या आपके साथी के काम से संबंधित और / या सामाजिक दायित्व होंगे:
- जॉबसीकर सपोर्ट (नौकरी खोजने वाले के लिए सहायता), या
- सोल पेरेन्ट सपोर्ट (अकेले माता या पिता के लिए सहायता)
यदि आपका पार्टनर (साथी) 18 वर्ष से कम आयु का है, तो उनके युवा गतिविधियों से संबंधित दायित्व होंगे। इसका मतलब यह है कि वे ट्रैफिक लाइट प्रणाली में होंगे लेकिन उनके दायित्व अलग होंगे।
युवा गतिविधियों से संबंधित दायित्वexternal
आपके ऊपर या आपके साथी पर काम से संबंधित और/या सामाजिक दायित्व हो सकते हैं यदि आपको इनमें से कोई एक मिलता है:
- आपातकालीन भत्ता, या
- इमरजेंसी मेंटनेंस अलाउंस (आपातकालीन रखरखाव भत्ता)।
आपके अन्य उत्तरदायित्व भी होंगे। यह जानने के लिए कि यदि आप या आपके साथी द्वारा अपने अन्य दायित्वों को पूरा नहीं करने पर क्या होता है, ‘जब आप अपने दायित्वों को पूरा नहीं करते हैं’ को देखें।
जब आप अपने दायित्वों को पूरा नहीं करते हैं
सपोर्टिड लिविंग पेमेंट (समर्थित जीवनयापन भुगतान)
सपोर्टिड लिविंग पेमेंट (समर्थित जीवनयापन भुगतान) पाने वाले ज्यादातर लोग ट्रैफिक लाइट प्रणाली में शामिल नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप पर काम खोजने की कोई बाध्यता नहीं है।
आप ट्रैफिक लाइट प्रणाली में तभी होंगे यदि:
- आप [स्वयं पर] निर्भर बच्चों की देखभाल कर रहे हैं, क्योंकि इसका मतलब है कि आपके सामाजिक दायित्व हैं (यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाना कि बच्चों को स्वास्थ्य जांच और शिक्षा मिले)
- यह मूल्यांकन किया गया है कि आप काम के लिए तैयारी कर सकते/ सकती हैं और हमने आपके साथ इस बारे में बातचीत की है (यह बहुत कम लोगों के पास है), या
- हमने आपको कार्य क्षमता मूल्यांकन में भाग लेने या अनुबंधित सेवा प्रदाता के साथ काम करने के लिए कहा है (ऐसा बहुत कम लोगों को करने के लिए कहा जाता है)।
यदि आपका कोई साथी (जीवन-साथी) है, तो उनके अलग दायित्व होंगे। इसका मतलब है कि उन्हें ट्रैफिक लाइट प्रणाली में शामिल किया जा सकता है, भले ही आप उसमें न हों।
सपोर्टिड लिविंग पेमेंट (समर्थित जीवनयापन भुगतान) के लिए दायित्व
सपोर्टिड लिविंग पेमेंट (समर्थित जीवनयापन भुगतान) के प्रति जीवन-साथी के उत्तरदायि