हम बोर्ड (आवास) भुगतानों का आकलन कैसे करते हैं, इसमें परिवर्तन

2 मार्च 2026 से आपको मिलने वाले बोर्ड के भुगतानों के आकलन के तरीके में परिवर्तन होंगे, जिसमें आवास सब्सिडी और सार्वजनिक (सामाजिक) आवास शामिल हैं।

2 मार्च 2026 से, आपको मिलने वाले सभी बोर्ड भुगतान तब शामिल किए जाएंगे जब हम:

  • हिसाब लगाएंगे कि आप आवास सब्सिडी (जैसे कि आवास अनुपूरक या अस्थायी अतिरिक्त सहायता) के लिए कितनी राशि प्राप्त कर सकते हैं, और
  • हिसाब लगाएंगे कि आप सार्वजनिक आवास संपत्ति में आय से संबंधित किराए (आईआरआर) के लिए कितना किराया देंगे।

वर्तमान में, हम केवल 3 या अधिक बोर्डर्स से मिलने वाली बोर्ड की भुगतान राशि को ही शामिल करते हैं (बशर्ते यह आपकी आय का मुख्य स्रोत न हो)।

इस बदलाव का अर्थ यह है कि आपको आवास सब्सिडी के लिए कम भुगतान मिल सकता है, या आय से संबंधित किराए के लिए आपको ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।

हम बोर्ड भुगतान को आय के रूप में गिनने के तरीके में भी बदलाव कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कुछ हालातों में आपके बोर्ड भुगतान का कुछ हिस्सा आपकी आय के रूप में गिना जा सकता है।

बोर्ड भुगतान या तो:

  • आवास और भोजन के लिए भुगतान होता है, जिसमें भुगतान की गई राशि से भोजन को आसानी से अलग नहीं किया जा सकता है। इसमें अन्य सेवाएं भी शामिल हो सकती हैं, जैसे बिजली, या
  • सार्वजनिक आवास में रहने वाले किसी ऐसे व्यक्ति से भुगतान होता है, जो किरायेदारी समझौते में शामिल नहीं है और किरायेदार का साथी या आश्रित बच्चा नहीं है।

हम अगस्त 2025 से बोर्ड भुगतान की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है ताकि हमारे पास 2 मार्च 2026 से लोगों को सही ढंग से भुगतान करने के लिए आवश्यक जानकारी हो।

बोर्ड भुगतान जानकारी एकत्र करना

अगस्त 2025 से, हम कुछ लोगों को ईमेल या पत्र भेजेंगे जो हमसे आवास सब्सिडी प्राप्त करते हैं या सार्वजनिक आवास में रहते हैं।

आवास सब्सिडी में निम्न शामिल हैं:

  • आवास सप्लीमेंट (पूरक या अतिरिक्त राशि)
  • अस्थायी अतिरिक्त सहायता
  • विशेष भत्ता
  • उन छात्रों के लिए आवास लाभ जो अकेले माता-पिता हैं, और
  • घर से दूर होने का भत्ता।

यदि आपको बोर्ड पर रहने वाले से भुगतान मिलता है, तो आप हमें MyMSD के माध्यम से ऑनलाइन या कागजी फॉर्म भरकर इसके बारे में बता सकेंगे।

हम जो जानकारी एकत्रित करेंगे

हम आपसे निम्न जानकारी की मांग करेंगेः

  • नाम और पता
  • आवास लागत की जानकारी
  • बोर्डर (आवासी) का नाम
  • आवासी की जन्म तिथि, यदि ज्ञात हो
  • आवासी का संपर्क विवरण, और
  • बोर्ड के लिए भुगतान राशि।

हम उन बोर्डर्स की कौन सी जानकारी रखेंगे जो हमारे ग्राहक नहीं हैं

यदि आपका बोर्डर हमारा ग्राहक नहीं है, तो हम उसके बारे में केवल न्यूनतम जानकारी ही रखेंगे। हम उनका पहला नाम, उनके अंतिम नाम का पहला अक्षर और उनके द्वारा भुगतान की जाने वाली बोर्ड की राशि की जानकारी अपने पास रखेंगे।

इससे आपके लिए हमें यह बताना आसान हो जाएगा कि आपके घर में कौन-कौन है और आपको कितना भुगतान मिलता है।

हम इसकी जाँच करेंगे कि बोर्ड के लिए भुगतान राशि मेल खाती है या नहीं

यदि आपके बोर्डर को भी हमसे आवास सब्सिडी मिल रही है, तो हम जाँच करेंगे कि आपके द्वारा घोषित की गई बोर्ड की राशि, आपके बोर्डर द्वारा हमें बताई गई राशि से मेल खाती है या नहीं।

यदि राशि मेल नहीं खाती है, तो हम सही राशि की पुष्टि करने के लिए आपसे और बोर्डर से संपर्क कर सकते हैं।

यदि आप बोर्ड का भुगतान करते हैं और आपने हमें जो बोर्ड की राशि बताई है, यदि वह हमारे द्वारा किए गए मिलान के कारण बदल जाती है, तो इससे आपकी आवास सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

हम आपको अगले साल के शुरु में बता देंगे कि आपका भुगतान कितना होगा

यदि आपको बोर्ड का भुगतान मिलता है, तो हम आपके भुगतान की जाँच करेंगे और आपको जनवरी/फरवरी 2026 में सूचित करेंगे कि आपकी नई दर क्या होगी (यदि यह बदल रही है)।

आपके भुगतान मार्च 2026 तक नहीं बदलेंगे।

हम मार्च 2026 से भुगतानों में बदलाव करेंगे

यदि आप बोर्ड का भुगतान प्राप्त करते हैं:

  • तो आपको आवास सब्सिडी के लिए कम भुगतान मिल सकता है। यदि ऐसा है, तो यह 2 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
  • हो सकता है आपको आय से संबंधित किराया ज्यादा देना पड़े। यदि ऐसा हुआ, तो यह 2 मार्च 2026 के बाद प्रभावी होगा, या तो आपकी अगली वार्षिक किराया समीक्षा से या जबसे आपकी परिस्थितियों में बदलाव होगा।

हम ये बदलाव क्यों कर रहे हैं

इस बदलाव की घोषणा बजट 2024 के हिस्से के रूप में की गई थी। इससे MSD (एमएसडी-सामाजिक विकास मंत्रालय) द्वारा एक ही आवास के खर्चे के लिए एक से अधिक बार भुगतान करने की संभावना कम हो जाती है। यानि जहाँ किरायेदार (या मकान मालिक) और रहने वाले (बोर्डर) दोनों को एक समान आवास की लागत के लिए आवास सब्सिडी मिलती है।

इसका उद्देश्य किरायेदारों और बोर्डर्स के साथ इस परिदृश्य में व्यवहार के बीच असंगतता (असमानता) को दूर करना भी है, जब हम गणना करते हैं कि आपको आवास सब्सिडी के लिए कितना मिल सकता है और यदि आप सार्वजनिक आवास में रहते हैं तो आप कितना किराया देते हैं।  

इन बदलावों का विवरण

बदलावों का विवरण जानने के लिए नीचे दिए गए प्रासंगिक शीर्षक का चयन करें।

आवास सब्सिडी

जब हम आवास सब्सिडी का हिसाब लगाते हैं, तो हम यह देखते हैं कि क्या आपको कोई बोर्ड भुगतान मिलता है।

वर्तमान में, हम केवल 3 या अधिक बोर्डर्स से मिलने वाली बोर्ड की भुगतान राशि को ही शामिल करते हैं (बशर्ते यह आपकी आय का मुख्य स्रोत न हो)।

2 मार्च 2026 से, हम हिसाब लगाते समय सभी बोर्ड भुगतानों का 62% शामिल करेंगे (अन्य 38% को शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि हम इसे भोजन और अन्य सेवाओं के लिए मानते हैं)। इसका अर्थ यह है कि आपको आवास सब्सिडी के लिए कम राशि मिल सकती है, क्योंकि हम मानते हैं कि सबसे मिलने वाले बोर्ड के भुगतान आपके आवास की लागतों को पूरा करने में कुछ योगदान कर रहे हैं।

आवास सब्सिडी में निम्न शामिल हैं:

  • आवास सप्लीमेंट (पूरक या अतिरिक्त राशि)
  • अस्थायी अतिरिक्त सहायता
  • विशेष भत्ता
  • उन छात्रों के लिए आवास लाभ जो अकेले माता-पिता हैं, और
  • घर से दूर होने का भत्ता।

उदाहरण के लिए

किंगी हर सप्ताह $600 किराए का भुगतान करता है। उसके पास दो बोर्डर हैं जो उसे प्रति सप्ताह $150 और $200 भुगतान कर रहे हैं।

वर्तमान में, हम उनके आवास की लागत का आकलन करते समय पहले 2 बोर्ड भुगतानों को शामिल नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि वह आवास लागत के लिए $600 का भुगतान करेगा।

2 मार्च 2026 से हम सारे बोर्ड के भुगतानों को ध्यान में रखेंगे।

  • हम सारे बोर्ड के भुगतानों को एक साथ जोड़ेंगे ($150 + $250 = $400)।
  • हम कुल बोर्ड भुगतान के 62% की गणना करेंगे, जो कि $217 होगा।
  • हम आवास की लागत में उतनी ही कमी करेंगे ($600 में से $217 घटायेंगे तो शेष $383) बचेगा।
  • किंगी आवास लागत के लिए प्रति सप्ताह $383 का भुगतान करेगा।
  • चूंकि किंगी के आवास की लागत में कमी आई है, $600 से कम हो कर $383 हो गई है तो हो सकता है उसे आवास सब्सिडी के लिए कम राशि प्राप्त हो।

आय से संबंधित किराए की गणना

आपकी आय से संबंधित किराए (आईआरआर) की राशि की गणना करने के लिए, हम आपकी साप्ताहिक घरेलू आय की गणना करते हैं। वर्तमान में, हम बोर्ड के भुगतान को केवल तभी आय मानते हैं जब:

  • वे आपकी आय का मुख्य स्रोत हैं (हम आपकी साप्ताहिक आय के रूप में प्रत्येक सप्ताह प्राप्त होने वाली कुल राशि का उपयोग करते हैं), या
  • आपको 3 या अधिक बोर्डर्स से पैसा मिल रहा है (हम 2 उच्चतम बोर्ड भुगतानों को शामिल नहीं करते हैं और आपकी कुल साप्ताहिक आय में योगदान करने के लिए केवल 62% का उपयोग करते हैं)।

अपने किराये के भुगतान की गणना करें 

2 मार्च 2026 से, हम आपको मिलने वाले सभी बोर्ड भुगतानों में से 62% को शामिल करेंगे और आपके द्वारा भुगतान की जाने वाली IRR (आईआरआर) राशि की गणना करते समय इसे जोड़ेंगे। इसका मतलब है कि हो सकता है आपको ज्यादा आईआरआर भुगतान करना पड़े।

यदि आईआरआर राशि जो हम आपके लिए तैयार करते हैं, वह उस संपत्ति के लिए वास्तविक बाजार में मिलने वाले किराए की कीमत से अधिक है, तो आप केवल बाजार के किराए की राशि का भुगतान करेंगे।

आपके आय संबंधी किराए में कोई भी परिवर्तन 2 मार्च 2026 के बाद प्रभावी होगा, या तो:

  • आपकी अगली वार्षिक किराए की समीक्षा के समय, या
  • जब आपकी परिस्थितियाँ बदल जाती हैं।

उदाहरण 2 मार्च 2026 से

Vanessa (वैनेसा) सार्वजनिक आवास में रह रही है और प्रति सप्ताह आईआरआर $400 का भुगतान करती है। उसके साथ दो बोर्डर रहते हैं जो प्रति सप्ताह $150 और $250 का भुगतान करते हैं।

तो 2 मार्च 2026 से हम:

  • सारे बोर्ड के भुगतानों को एक साथ जोड़ेंगे ($150 + $250 = $400), और
  • कुल बोर्ड भुगतान के 62% की गणना करेंगे, जो कि $248 बनता है।

फिर हम इस राशि को उसकी इनकम रिलेटिड रेंट (आय संबंधी किराए) की गणना में जोड़ देंगे। इसका मतलब है कि उसका आईआरआर $400 से बढ़ कर $648 हो जाएगा।

यदि आईआरआर भुगतान की राशि उस संपत्ति के वास्तविक बाजार के किराए की कीमत से अधिक है, तो वह केवल बाजार की मांग के हिसाब से किराए की राशि का भुगतान करेगी।

आपके बोर्ड भुगतान को आय के रूप में कब गिना जाता है

कई बार ऐसा होता है कि आपको मिलने वाले बोर्ड भुगतान का कुछ हिस्सा, हमसे मिलने वाले अधिकांश भुगतानों की गणना में आय के रूप में गिना जा सकता है।

हो सकता है कि आपको मिलने वाली कुल बोर्ड राशि का 62% आपके आवास खर्च से अधिक हो। यदि ऐसा है, तो उस अतिरिक्त राशि को आपको हमसे मिलने वाले अधिकांश भुगतानों के लिए आय के रूप में गिना जाएगा, बशर्ते कि आप सार्वजनिक आवास में नहीं रह रहे हों।

यदि आप सार्वजनिक आवास में रह रहे हैं, तो हम जाँच करते हैं कि आपको मिलने वाली बोर्ड राशि का 62% संपत्ति के बाजार किराये मूल्य से अधिक है या नहीं। यदि ऐसा है, तो उस अतिरिक्त राशि को आपको हमसे मिलने वाले अधिकांश भुगतानों के लिए आय के रूप में गिना जाएगा।

उदाहरण के लिए - सार्वजनिक आवास में निवास नहीं करना

आपके आवास की लागत प्रति सप्ताह $300 है। आपके साथ 2 बोर्डर रहते हैं और आपको बोर्ड का कुल भुगतान $600 प्रति सप्ताह मिलता है। आपको मिलने वाले कुल बोर्ड के भुगतान का 62% यानि $372 होता है। अतिरिक्त राशि $72 है।

इसका मतलब है कि हमसे मिलने वाले अधिकांश भुगतानों के लिए इस $72 को आय के रूप में गिना जाता है।

उदाहरण के लिए - सार्वजनिक आवास में निवास करना

आप सार्वजनिक आवास में रह रहे हैं और आपकी संपत्ति का बाजार की मांग के हिसाब से प्रति सप्ताह किराया $500 है। आपके साथ 3 बोर्डर रहते हैं और आपको कुल बोर्ड का भुगतान $900 प्रति सप्ताह मिलता है। आपको मिलने वाले कुल बोर्ड के भुगतान का 62% यानि $558 होता है। अतिरिक्त राशि $58 है।

इसका मतलब है कि हमसे मिलने वाले अधिकांश भुगतानों के लिए इस $58 को आय के रूप में गिना जाता है।