वर्क और इन्कम (कार्य और आय)-हम किस प्रकार आपकी सहायता कर सकते हैं

Read or listen in Hindi about how we can help you, and find out how to speak with someone in Hindi.

हमसे हिन्दी में बात करें।

Open transcript

यदि आपको हमसे बात करनी हो, तो हमें 0800 559 009 पर, या अगर आप 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं तो 0800 552 002 पर कॉल करें। यदि आप हमसे हिन्दी में बात करना चाहें तो 0800 993 003 पर कॉल करें। ये कॉलें, मुफ्त हैं, इनके लिए आपको कोई भुगतान नहीं करना होगा।

हमसे मिलने के दौरान, आप अपनी मदद के लिए किसी अन्य को भी ला सकते हैं।

Open transcript

वर्क और इन्कम (कार्य और आय)-हम किस प्रकार आपकी सहायता कर सकते हैं

यहां वर्क और इन्कम में, हम न्यूजीलैंड सरकार की ओर से एक वर्ष में एक मिलियन से अधिक लोगों की मदद करते हैं।

यदि आपके पास नौकरी न हो और जीवन के लिए धन की आवश्यकता हो, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। या अगर आप कार्य करते हों, लेकिन अपने बिलों के भुगतान में मदद के लिए धन की आवश्यकता हो। यदि किसी निःशक्तता के कारण आपके खर्च अधिक हैं, तो भी हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एनजेड सुपर का भुगतान भी करते हैं।

यदि आपको आवास संबंधी मदद चाहिए, तो कृपया हमसे बात करें। हम कई विकल्पों के बारे में आपसे बात कर सकते हैं जो एक गर्म, सुरक्षित, सूखा और सुरक्षित स्थान खोजने में आपकी मदद कर सकेंगे।

हम आपको नौकरी खोजने में भी मदद कर सकते हैं।

वर्क और इन्कम की वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई है कि हम किस प्रकार मदद कर सकते हैं, और कैसे आवेदन करें।

अधिकांश लोगों के लिए, MyMSD का उपयोग करके ऑनलाइन मदद हेतु आवेदन, सबसे आसान तरीका है। आप MyMSD में अन्य कई सारे कार्य जैसे कि मुलाकातें बुक करना और हमसे आपके भुगतानों की जांच करना आदि भी कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर MyMSD के बारे में जानें।

हम अपनी ओर से आपको अच्छी सेवा देना चाहते हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको पता चलेगा कि हमसे आप किन सेवाओं की उम्मीद कर सकते हैं। यहां आपको ये भी पता चलेगा कि हमारी सेवाओं, या हमारे निर्णय से असंतुष्ट होने पर आप क्या कर सकते हैं, और आप किस तरह अपनी शिकायत या प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं।

यदि आप अपने खुद के या अपने परिवार के जीवनयापन को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, या रहने का ठिकाना नहीं है, तो कृपया हमसे संपर्क करें। चाहे हम मदद न कर सकें, लेकिन हमें पता हो सकता है कि कौन से अन्य संगठन ऐसा कर सकते हैं।

याद रखें ज़रूरत के समय आप व आपके परिवार की मदद के लिए वर्क और इन्कम तत्पर है।